कलेक्टर का कड़ा एक्शन, लापरवाही सामने आने पर 14 पटवारियों के साथ RI को कारण बताओ नोटिस जारी

Edited By Desh Raj, Updated: 07 Mar, 2026 05:26 PM

show cause notices issued to 14 patwaris including an ri

कलेक्टर की समीक्षा बैठक में एक RI सहित 14 पटवारियों की सांसे फूल गई।दरअसल कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी लंबित कार्यों को समय के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए और साथ ही लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्ती के संकेत भी दिए।

(कोरबा): कलेक्टर की समीक्षा बैठक में एक RI सहित 14 पटवारियों की सांसे फूल गई।दरअसल कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी लंबित कार्यों को समय के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए और साथ ही लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्ती के संकेत भी दिए।

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला कार्यालय में राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस  बैठक में मसाहती सर्वेक्षण कार्यों और विभिन्न राजस्व संबंधी गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस मौके पर  कलेक्टर कुछ सख्त नजर आए और उन्होंने अधिकारियों को लंबित कार्यों को तय समय के अंदर ही पूरा करने के निर्देश दिए । इसके साथ ही लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई का भी इशारा दिया।

किसी भी काम में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दास्त-कलेक्टर

इस बैठक में  कलेक्टर ने राजस्व निरीक्षकों और हल्का पटवारियों को ग्रामवार खसरों का सत्यापन करने, अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सर्वेक्षण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और किसी तरह की कोताही बरती गई तो फिर एक्शन भी हो सकता है।

मसाहती ग्रामों में सर्वेक्षण कार्यों  को  लेकर 14 पटवारियों, 1 राजस्व निरीक्षक को नोटिस

समीक्षा बैठक के दौरान मसाहती ग्रामों में सर्वेक्षण कार्यों को लेकर असंतोष जाहिर किया गया और  अपेक्षा के मुताबिक प्रगति नहीं मिलने पर प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है । एक राजस्व निरीक्षक के साथ 14 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने नोटिस जारी करके साफ संदेश देने की कोशिश की है कि सर्वेक्षण कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी और प्रगति नहीं होने पर कड़ा एक्शन भी अमल में लाया जा सकता है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि राजस्व कार्यों में पारदर्शिता के साथ ही तेजी भी लाई जाए, ताकि लोगों को परेशानी न झेलने पड़े और आम जनता के काम जल्द से जल्द हल किए जाएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!