मंत्री कैलाश पर SC/ST एक्ट में कार्रवाई की मांग, सदन में उमंग सिंघार के अपमान पर कड़े एक्शन के लिए सौंपा ज्ञापन

Edited By Desh Raj, Updated: 23 Feb, 2026 09:30 PM

demand for action against minister kailash under the sc st act

डबरा में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार के संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीओपी एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। इससे मंत्री कैलाश के खिलाफ...

डबरा (भरत रावत): डबरा में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार के संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीओपी एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। इससे मंत्री कैलाश के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

उमंग सिंघार के प्रश्न पूछने पर विजयवर्गीय ने अपमानजनक भाषा का किया प्रयोग-कांग्रेस

ज्ञापन में कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार द्वारा प्रश्न पूछे जाने पर मंत्री विजयवर्गीय ने अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया, जो अनुसूचित जनजाति वर्ग के जनप्रतिनिधि का अपमान है और SC/ST एक्ट के दायरे में आता है।

टिप्पणी जनप्रतिनिधियों का अपमान और संविधान के खिलाफ

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस प्रकार की टिप्पणी न केवल जनप्रतिनिधियों का अपमान है, बल्कि संविधान और सामाजिक समरसता के विरुद्ध भी है। उन्होंने मांग की कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ तत्काल SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें मंत्रीमंडल से बर्खास्त किया जाए।

कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस करेगी आंदोलन

ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई कि यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेशभर में अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस द्वारा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार पर लगातार अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ अन्याय करने के आरोप लगते रहे हैं और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला ग्वालियर कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के प्रभारी दीपक खरे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!