MP में बड़ी कार्रवाई, हत्या मामले में BJP नेता गिरफ्तार, वनरक्षक को कुचलने के मामले में बड़ा एक्शन

Edited By Desh Raj, Updated: 12 Apr, 2026 10:42 PM

bjp leader accused in murder of forest guard harikesh gurjar in morena arrested

ध्यप्रदेश के मुरैना जिले से एक बड़ी खबर आई है। मुरैना में वनरक्षक हरिकेश गुर्जर की हत्या के आरोपी भाजपा नेता पवन तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। मुरैना जिले में 8 अप्रैल की सुबह वनरक्षक हरिकेश गुर्जर की रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर हत्या किए...

(मुरैना): मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से एक बड़ी खबर आई है। मुरैना में वनरक्षक हरिकेश गुर्जर की हत्या के आरोपी भाजपा नेता पवन तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। मुरैना जिले में 8 अप्रैल की सुबह वनरक्षक हरिकेश गुर्जर की रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी भाजपा नेता पवन सिंह तोमर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी पवन सिंह तोमर को रपट का पुरा तिराहे से गिरफ्तार किया है, जानकारी के मुताबिक पवन कहीं भागने की फिराक में था लेकिन इससे पहले ही उसको दबोच लिया। कल यानी की सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। आपको बता दें  पुलिस ने दो दिन पहले ही मामले में दूसरे आरोपी सोनू चौहान को गिरफ्तार किया था, वहीं तीसरा आरोपी विनोद कोरी अभी पुलिस की पहुंच से बाहर फरार फिर रहा है। लिहाजा इस कार्रवाई को एक ब़ड़ा एक्शन माना जा रहा है।

ट्रैक्टर से कुचलकर की थी हत्या

मामले की जानकारी देते हुए आपको  बता दें कि 8 अप्रैल की सुबह वन विभाग का अमला इलाके में गश्त कर रहा था। इसी गश्त के दौरान जिले के दिमनी थाना इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 552 पर ये मामला सामने आया था।  वन विभाग के अमले का सामना रेत से भरे अवैध ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जा रहे रेत माफिया से हुआ। यहां पर रेत माफिया के हौंसले बुलंद थे और वो बेखोफ लग रहे थे। 

रेत माफिया ने वन विभाग दल को पीछे हटने की चेतावनी दी लेकिन वन रक्षक हरिकेश गुर्जर ने दम दिखाते हुए ट्रैक्टर चालक को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन ट्रैक्टर चालक ने तेज रफ्तारी के साथ उन्हें टक्कर मार दी थी । जांच के दौरान पुलिस को  पेट्रोल पंप पर लगे CCTV फुटेज में आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली का सारा कारनामा दिख गया था। जांच के बाद पुलिस ने वनरक्षक हरिकेश गुर्जर की हत्या के मामले में ट्रैक्टर चालक विनोद कोरी सहित भाजपा नेता पवन तोमर, सोनू चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया था और आज भाजपा नेता पवन तोमर को पुलिस ने दबोच लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!