Edited By Vikas Tiwari, Updated: 24 Feb, 2026 02:07 PM

कलेक्टर झाबुआ ने सोमवार देर शाम प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली में तेजी लाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण आदेश जारी किया। आदेश के तहत झाबुआ और थांदला के अनुविभागीय अधिकारियों (SDM) की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है।
झाबुआ: कलेक्टर झाबुआ ने सोमवार देर शाम प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली में तेजी लाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण आदेश जारी किया। आदेश के तहत झाबुआ और थांदला के अनुविभागीय अधिकारियों (SDM) की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, थांदला में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर महेश मंडलोई को झाबुआ का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। वहीं, झाबुआ के वर्तमान एसडीएम एवं प्रभारी डिप्टी कलेक्टर भास्कर गाचले को थांदला एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को कार्यक्षमता बढ़ाने और राजस्व व प्रशासनिक कामकाज में गति लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।