प्रशासनिक सर्जरी! कलेक्टर ने किया बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के प्रभार बदले

Edited By Himansh sharma, Updated: 23 Feb, 2026 04:09 PM

collector orders major administrative reshuffle in chhatarpur

जिले में प्रशासनिक कसावट लाने और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

छतरपुर। (राजेश चौरसिया): जिले में प्रशासनिक कसावट लाने और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत कई अनुविभागीय अधिकारियों (SDM) के प्रभार बदल दिए गए हैं। इस कदम को जिले में बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार, प्रशांत अग्रवाल को छतरपुर अनुभाग का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। वहीं विशा माधवानी को राजनगर अनुभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व में पदस्थ एसडीएम अखिल राठौर को कलेक्ट्रेट कार्यालय से अटैच किया गया है।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह बदलाव कार्यों की मॉनिटरिंग को मजबूत करने और राजस्व व कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में तेजी लाने के उद्देश्य से किया गया है।

प्रशासनिक हलकों में कलेक्टर जैसवाल के इस फैसले को उनकी सख्त और परिणामोन्मुखी कार्यशैली का संकेत माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जिले में प्रशासनिक स्तर पर और भी सुधारात्मक कदम देखने को मिल सकते हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!