थाने में जहर खाने से युवक की मौत! मचा हड़कंप, थाना प्रभारी सस्पेंड

Edited By meena, Updated: 10 Apr, 2026 09:01 PM

youth dies after consuming poison at chandla police station creates a sensation

छतरपुर जिले के चंदला थाना परिसर में शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक युवक ने कथित रूप से जहर खाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर जिले के चंदला थाना परिसर में शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक युवक ने कथित रूप से जहर खाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

मृतक की पहचान राम विशाल अहिरवार (22) निवासी नाहरपुर, थाना चंदला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक का अपनी पत्नी लीला अहिरवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था। पत्नी के ससुराल नहीं आने पर उसने चंदला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और इसी सिलसिले में वह थाने पहुंचा था।

थाने में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार, युवक ने थाने परिसर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं। हालत गंभीर होते देख पुलिस उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप- पुलिस ने की मारपीट

परिजनों का कहना है कि पत्नी भाग जाती थी आती नहीं थी मानसिक प्रताड़ित करती थी जिससे से आहत होकर युवक ने यह कदम उठाया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जांच शुरू, थाना प्रभारी निलंबित

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस, SDOP लवकुशनगर, ASP आदित्य पटले और SP अगम जैन जिला अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

छतरपुर एसपी अगम जैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर चंदला थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!