Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Apr, 2026 11:01 AM

छतरपुर (राजेश चौरसिया): छतरपुर एसपी अगम जैन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया किया गया है। दरअसल, आरक्षक ने शराब के नशे में वाहन चलाते हुए कई गाड़ियों को टक्कर मारी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए छतरपुर एसपी...
छतरपुर (राजेश चौरसिया): छतरपुर एसपी अगम जैन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया किया गया है। दरअसल, आरक्षक ने शराब के नशे में वाहन चलाते हुए कई गाड़ियों को टक्कर मारी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए छतरपुर एसपी अगम जैन ने तत्काल कार्रवाई की।
नशे में धुत्त आरक्षक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक करण सिंह ने सागर रोड पर जमकर उत्पात मचाया। घटना डॉ. बुंदेला सागर रोड की बताई जा रही है। जहां आरोपी आरक्षक ने नशे की हालत में वाहन क्रमांक MP 16 ZD 8325 को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी की गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी और उसने सड़क पर खड़ी व गुजर रही अन्य गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
लोगों ने जताई भारी नाराजगी
स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी नाराजगी देखी गई, क्योंकि आरोपी खुद पुलिस विभाग से जुड़ा हुआ है। लोगों का कहना है कि कानून की रक्षा करने वाले ही अगर इस तरह नियमों का उल्लंघन करेंगे, तो आम जनता की सुरक्षा पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है।
एसपी ने प्रधान आरक्षक को किया निलंबित
मामले को गंभीरता से लेते हुए छतरपुर एसपी अगम जैन ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने प्रधान आरक्षक करण सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
पुलिस विभाग पर खड़े सवाल
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और सड़क सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी