Chhatarpur: खौलती चाय पत्नी के मुंह पर फेंक दी... बुरी तरह झुलसी, पति पर गंभीर आरोप; बोली- अब साथ नहीं रहना..

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Apr, 2026 10:46 AM

chhatarpur boiling tea thrown on wife s face  severely burned

छतरपुर: मध्यप्रदेश में छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित देरी रोड से घरेलू हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर उबलती चाय मुंह पर फेंक दी। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। आनन-फानन में महिला को गंभीर हालत में जिला...

छतरपुर: मध्यप्रदेश में छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित देरी रोड से घरेलू हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर उबलती चाय मुंह पर फेंक दी। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। आनन-फानन में महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पति ने काम पर जाने से किया था मना, विरोध करने पर हमला
पीड़िता 32 वर्षीय कलावती अहिरवार ने आरोप लगाया कि घटना तड़के करीब 4 बजे की है। वह रोज की तरह सुबह उठकर घर का काम कर रही थी और मजदूरी पर जाने की तैयारी में चाय बना रही थी। इसी दौरान उसके पति रामू अहिरवार ने उसे काम पर जाने से मना कर दिया। जब उसने कहा कि काम पर नहीं जाएगी तो बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा, तो पति गुस्से में आ गया और उस पर खौलती चाय फेंक दी।

शादी को करीब 16-17 साल हो चुके, पीड़िता के तीन बच्चे भी
महिला के मुताबिक, गर्म चाय उसके सिर से लेकर शरीर के निचले हिस्से तक गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों की मदद से उसे तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। कलावती ने बताया कि उसकी शादी को करीब 16-17 साल हो चुके हैं और उसके तीन बच्चे  दो बेटियां और एक बेटा है।

पति पर शराब के नशे में मारपीट का आरोप
उसने आरोप लगाया कि उसका पति अक्सर शराब पीकर आता है और उसके साथ मारपीट करता है। घर का खर्च भी वह खुद मजदूरी कर चलाती है, जबकि पति अपनी कमाई शराब में खर्च कर देता है और उससे भी पैसे छीन लेता है।

अब पति के साथ रहने से किया मना
पीड़िता ने कहा कि अब वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई चाहती है। उसका कहना है कि पति ने जान से मारने की नीयत से यह हमला किया और अगर कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में उसकी जान को खतरा बना रहेगा।

पुलिस ने दी ये जानकारी
मामले में छतरपुर CSP अरुण कुमार सोनी ने बताया कि महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!