MP में हिलाने वाला कांड,पत्नी और 3 बेटियों को कमरे में ताला लगाकर खुद दूसरे कमरे में जाकर पिता फंदे पर लटका

Edited By Desh Raj, Updated: 29 Mar, 2026 02:28 PM

father locks wife and 3 daughters in room hangs himself

मध्य प्रदेश से एक दिल को दहलाने वाली घटना सामने आई है। इस घटना से हर कोई हिल गया।  दरअसल बड़ामलहरा में आज रविवार की सुबह वार्ड नंबर 1 में एक रूह कंपा देने वाले  घटनाक्रम से सभी सहम गए।

छतरपुर (राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश से एक दिल को दहलाने वाली घटना सामने आई है। इस घटना से हर कोई हिल गया।  दरअसल बड़ामलहरा में आज रविवार की सुबह वार्ड नंबर 1 में एक रूह कंपा देने वाले  घटनाक्रम से सभी सहम गए।

एक पिता ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बेटियों को कमरे में बाहर से ताला लगाकर बंद कर दिया और खुद दूसरे कमरे में मौत को गले लगा लिया। इस हृदय विदारक घटना ने सभी को सन्न करके रख दिया कि आखिर एक पिता ने ऐसा दर्दनाक कदम क्यों उठाया।  एक पिता ने अपनी मासूम बेटियों को कमरे में कैद करके खुद को हमेशा के लिए उनसे दूर कर लिया।

लिहाजा शख्स ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी बारीकी से जांच कर रही है और इसके पीछे के कारणों को तलाशने की कोशिश में जुटी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!