महंत और पुलिसकर्मी के बीच विवाद ने पकड़ा तूल! ASI पर अभद्रता के आरोप

Edited By meena, Updated: 28 Mar, 2026 06:26 PM

dispute between mahant and policeman escalates asi accused of misconduct

छतरपुर में रामनवमी के मौके पर यातायात व्यवस्था के दौरान महंत और पुलिसकर्मी के बीच विवाद का मामला सामने आया है। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर में रामनवमी के मौके पर यातायात व्यवस्था के दौरान महंत और पुलिसकर्मी के बीच विवाद का मामला सामने आया है। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें संकट मोचन मंदिर से जुड़े महंत राजीव लोचन दास एक ASI पर नाराजगी जताते दिखाई दे रहे हैं।

डायवर्ट रूट को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, शहर में रामनवमी कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था। इसी दौरान महंत राजीव लोचन दास कार्यक्रम में जा रहे थे, तभी पन्ना नाका के आगे सिविल लाइन थाने में पदस्थ ASI ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। पुलिसकर्मी द्वारा (रुट डायवर्ट होने पर अपनी ड्यूटी करते हुए) रोके जाने पर महंत भड़क गए और मौके पर ही दोनों के बीच तीखी बहस हो गई।

महंत ने लगाए गंभीर आरोप

महंत ने आरोप लगाया है कि संबंधित ASI ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें जातिसूचक शब्द “भंगी” कहकर अपमानित किया। उन्होंने इस संबंध में एक वीडियो जारी कर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एक अन्य वीडियो में महंत गुस्से में पुलिसकर्मी को नौकरी से हटवाने की बात भी कहते नजर आ रहे हैं।

अभद्रता का स्पष्ट वीडियो सामने नहीं

हालांकि, सामने आए वीडियो में पुलिसकर्मी महंत को केवल इशारा कर आगे जाने के लिए कहता दिखाई दे रहा है। कथित अभद्र भाषा या जातिसूचक टिप्पणी का कोई स्पष्ट वीडियो अभी तक सामने नहीं आया है, जिससे पूरे मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

SP ने दिए जांच के निर्देश

मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अगम जैन का कहना है कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है और पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

घटना के वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कोई महंत के समर्थन में है तो कोई पुलिस की ड्यूटी को सही ठहरा रहा है। फिलहाल सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी हुई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!