Edited By Desh Raj, Updated: 29 Mar, 2026 04:19 PM

छतरपुर: महावीर जयंती के अवसर पर छतरपुर जिले में घोषित अवकाश की तारीख में बदलाव किया गया है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने आदेश जारी करते हुए 31 मार्च की जगह अब 30 मार्च 2026 (सोमवार) को जिले में सामान्य सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
छतरपुर (राजेश चौरसिया): छतरपुर: महावीर जयंती के अवसर पर छतरपुर जिले में घोषित अवकाश की तारीख में बदलाव किया गया है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने आदेश जारी करते हुए 31 मार्च की जगह अब 30 मार्च 2026 (सोमवार) को जिले में सामान्य सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
छतरपुर जिले में घोषित अवकाश की तारीख में बदलाव
यह निर्णय शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है। साथ ही जनभावनाओं और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अवकाश की तिथि में परिवर्तन किया गया है।
पहले जिले में महावीर जयंती के उपलक्ष्य में 31 मार्च मंगलवार को घोषित था अवकाश
पहले जिले में महावीर जयंती के उपलक्ष्य में 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन संशोधित आदेश के बाद अब 30 मार्च को सभी शासकीय कार्यालय, स्कूल और संस्थान बंद रहेंगे। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 31 मार्च को अब कोई अवकाश नहीं रहेगा। इस दिन सभी शासकीय कार्यालय और संस्थाएं सामान्य रूप से संचालित होंगी और नियमित कार्यालयीन कार्य संपादित किए जाएंगे।
बदली हुई तिथि के अनुसार ही सभी विभाग कार्य करेंगे-कलेक्टर
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बदली हुई तिथि के अनुसार ही सभी विभाग कार्य करेंगे। आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। इस बदलाव के बाद आम लोगों और कर्मचारियों को अपने कामकाज की योजना नई तारीख के अनुसार बनानी होगी।