MP में दिल दहलाने वाली घटनाः खेत के पास मिला युवक का अधजला शव, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Apr, 2026 12:32 PM

shocking incident in mp half burnt body of a young man found near a farm

छतरपुर (राजेश चौरसिया): छतरपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां बुधवार रात एक युवक का अधजला शव मिला है। रहागीरों को शव बरकौंहा से गठेवरा के कच्चे रास्ते पर खेतों के पास शव पड़ा दिखाई दिया। घटना की जानकारी पुलिस...

 

छतरपुर (राजेश चौरसिया): छतरपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां बुधवार रात एक युवक का अधजला शव मिला है। रहागीरों को शव बरकौंहा से गठेवरा के कच्चे रास्ते पर खेतों के पास शव पड़ा दिखाई दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिती का जायजा लिया। फिलहाल, शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृत युवक दुबले शरीर का बताया जा रहा है। उसकी उम्र करीब 18 से 22 साल के बीच मानी जा रही है। शव के पास सिर्फ एक अंडरवियर मिला है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या करने के बाद आरोपी ने सबूत छुपाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सतीश सिंह और CSP अरुण सोनी मौके पर पहुंचे और जगह का निरीक्षण किया। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मामला हत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

घटनास्थल से थोड़ी दूरी तक कुछ संदिग्ध निशान भी मिले हैं। इससे शक है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को यहां लाकर जलाया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया है। अभी युवक की पहचान नहीं हो पाई है, इसलिए पोस्टमार्टम भी नहीं किया गया है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही युवक की पहचान कर ली जाएगी और आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!