Edited By meena, Updated: 06 Apr, 2026 04:34 PM

छतरपुर जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) अगम जैन ने विभिन्न थानों के प्रभारियों में बदलाव करते हुए नई पदस्थापनाएं की है..
छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) अगम जैन ने विभिन्न थानों के प्रभारियों में बदलाव करते हुए नई पदस्थापनाएं की है। इस बदलाव का उद्देश्य जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना माना जा रहा है।
जारी आदेश के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी को लाइन अटैच कर दिया गया है। उनके स्थान पर सिविल लाइन थाना प्रभारी रहे निरीक्षक सतीश सिंह को कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय को सिविल लाइन थाना भेजा गया है। इसी क्रम में नौगांव थाना प्रभारी रहे निरीक्षक बाल्मीक चौबे को बमीठा थाना की कमान सौंपी गई है।
हरपालपुर थाना प्रभारी संजय राय को नौगांव स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा जिला विशेष शाखा में पदस्थ निरीक्षक राजेश सिंह सिकरवार को हरपालपुर थाना प्रभारी बनाया गया है।पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस फेरबदल को जिले में बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नए थाना प्रभारियों से अपेक्षा की जा रही है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करेंगे।
स्थानीय स्तर पर भी इस बदलाव को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब देखना होगा कि नए थाना प्रभारी अपने कार्यक्षेत्र में किस तरह से प्रभावी कार्यवाही करते हैं और आम जनता को किस हद तक राहत मिलती है।