सिलेंडर के अवैध भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, प्रभारी कलेक्टर ने 122 गैस सिलेंडर किए जब्त

Edited By meena, Updated: 13 Mar, 2026 04:47 PM

major crackdown on illegal cylinder storage acting collector seizes 122 gas cyl

छतरपुर जिले में रसोई गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। चंद्रनगर और बमीठा में चार स्थानों पर छापेमारी कर कुल 122...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर जिले में रसोई गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। चंद्रनगर और बमीठा में चार स्थानों पर छापेमारी कर कुल 122 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। यह कार्रवाई प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया के निर्देशन में राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने की।

PunjabKesari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशासन को अवैध भंडारण की सूचना मिलने पर गठित जांच दल ने सबसे पहले चंद्रनगर इण्डेन गैस एजेंसी के गोदाम की जांच की। जांच के दौरान 14 किलो के 71, 19 किलो के 2, 5 किलो के 11 और 10 किलो के 13 सिलेंडर निर्धारित संख्या से अधिक पाए गए। इस पर कुल 97 सिलेंडर जब्त कर कार्रवाई की गई।

इसके अलावा राजेंद्र गुप्ता निवासी चंद्रनगर के मकान की जांच में 5 किलो के 10 गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित पाए गए, जिन्हें जब्त किया गया। वहीं चंद्रनगर के व्यवसायिक प्रतिष्ठान अदिति स्वीट्स में 5 घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाए जाने पर उन्हें भी जब्त किया गया।

PunjabKesari

इसी तरह बमीठा में अनिल गुप्ता (रवि गुप्ता) के व्यवसायिक प्रतिष्ठान की जांच के दौरान अलग-अलग श्रेणी के 10 गैस सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरण अवैध रूप से भंडारित मिले, जिन्हें प्रशासन ने जब्त कर लिया।

कार्रवाई के दौरान जांच दल में नायब तहसीलदार सुप्रिया बागरी, सहायक आपूर्ति अधिकारी जितेंद्र बर्मन और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ऋषि शर्मा मौजूद रहे। प्रशासन ने कहा कि अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!