Edited By Himansh sharma, Updated: 11 Apr, 2026 04:51 PM

सराफा बाजार में शनिवार, 11 अप्रैल को एक बार फिर हलचल देखने को मिली।
Gold Price Today: सराफा बाजार में शनिवार, 11 अप्रैल को एक बार फिर हलचल देखने को मिली। हफ्तेभर के उतार-चढ़ाव के बाद आज सोने की कीमतों में फिर तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी के दामों में स्थिरता बनी रही। आज बाजार खुलते ही सोना महंगा हो गया। 22 कैरेट सोने की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 1 ग्राम सोना 14,015 रुपए पर पहुंच गया, जो एक दिन पहले 13,970 रुपए था। यानी एक दिन में 45 रुपए की बढ़त हुई। वहीं 10 ग्राम सोना अब 1,40,150 रुपए का हो गया है, जिसमें 450 रुपए की तेजी आई है।
24 कैरेट सोने की बात करें तो इसमें भी उछाल देखने को मिला है। 1 ग्राम की कीमत बढ़कर 15,289 रुपए हो गई है। वहीं 10 ग्राम सोना अब 1,52,890 रुपए पर पहुंच गया है।
दूसरी ओर चांदी के दामों में आज कोई खास बदलाव नहीं हुआ। 1 ग्राम चांदी 260 रुपए पर स्थिर बनी हुई है, जबकि 1 किलो चांदी की कीमत 2,60,000 रुपए पर टिकी हुई है।
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही हलचल और निवेशकों की मांग के चलते सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। वहीं चांदी फिलहाल स्थिर बनी हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें भी बदलाव देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर इस हफ्ते सराफा बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है, जहां सोना कभी तेजी पकड़ रहा है तो कभी गिरावट दिखा रहा है, जबकि चांदी फिलहाल शांत नजर आ रही है।