Edited By Himansh sharma, Updated: 26 Feb, 2026 12:57 PM

मध्यप्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत 2 इंस्पेक्टर और 6 कार्यवाहक इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं। सभी 8 अधिकारियों को उनके वर्तमान जिलों से हटाकर नए जिलों में पदस्थ किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, यह तबादले प्रशासनिक मजबूती और कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। तबादलों की यह सूची सामने आने के बाद संबंधित जिलों में हलचल तेज हो गई है।
जारी ट्रांसफर लिस्ट
इंस्पेक्टर विनोद विनायक करकरे – सागर से ग्वालियर
इंस्पेक्टर कमलेश कुमार सोनी – निवाड़ी से राजगढ़
कार्यवाहक इंस्पेक्टर संदीप चौरसिया – रायसेन से बुरहानपुर
कार्यवाहक इंस्पेक्टर राजकुमार चौरसिया – झाबुआ से भोपाल (नगर)
कार्यवाहक इंस्पेक्टर मनीष कुमार धाकड़ – भिंड से शिवपुरी
कार्यवाहक इंस्पेक्टर नरेन्द्र सिंह कुशवाह – शिवपुरी से भिंड
कार्यवाहक इंस्पेक्टर पंकज मुद्गल – निवाड़ी से अशोकनगर
कार्यवाहक इंस्पेक्टर हिमांशु भिंडिया – पीटीएस सागर से निवाड़ी
क्यों अहम है यह ट्रांसफर?
मध्यप्रदेश पुलिस में यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ-साथ जिलों में प्रशासनिक संतुलन बनाने के लिए किया गया है। आने वाले दिनों में और भी तबादलों की संभावना जताई जा रही है।