Police Transfer : एक साथ 33 पुलिसकर्मियों का तबादला, कई थानों के प्रभारी इधर से उधर, देखें सूची

Edited By meena, Updated: 08 Apr, 2026 06:49 PM

transfers in the police department in bilaspur

इस आदेश के मुताबिक, 33 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इनमें कई पुलिसकर्मी लंबे समय से एक जगह पर जमे हुए थे। इनमें कई थानों के प्रभारी भी शामिल है...

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ जिले के बिलासपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। जहां एसएसपी ने आदेश जारी करते हुए पुलिस विभाग में तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक, 33 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इनमें कई पुलिसकर्मी लंबे समय से एक जगह पर जमे हुए थे। इनमें कई थानों के प्रभारी भी शामिल है।

PunjabKesari

जारी हुए दो अलग अलग आदेश के मुताबिक, 33 पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है। जिसमें 13 टीआई, 2 एसआई, 8 एएसआई, 4 हेड कांस्टेबल और 6 कांस्टेबल शामिल है। इनमें कोनी, तोरवा बिल्हा, हिर्री, चकरभाठा, मस्तूरी, ACCU और आजाक थाना प्रभारी बदले गए हैं।

PunjabKesari

यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थाई रुप से लागू रहेगा। पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इस बदलाव से कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा और थानों में कार्यप्रणाली में सुधार आएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!