पुलिस विभाग में भारी बदलाव, 10 अफसरों के तबादले, देखें पूरी सूची

Edited By Himansh sharma, Updated: 03 Apr, 2026 12:53 PM

big police transfer 10 officials shifted list out

बस्तर जिले में पुलिस प्रशासन ने बड़ा बदलाव करते हुए थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं।

जगदलपुर। बस्तर जिले में पुलिस प्रशासन ने बड़ा बदलाव करते हुए थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं। एसपी शलभ सिंहा द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 10 निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से देखा जा रहा है।

जारी सूची के अनुसार निरीक्षक तामेश्वर चौहान को बोधघाट थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक लीलाधर राठौर को बोधघाट से हटाकर कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है।

इसी क्रम में निरीक्षक शिवानंद सिंह को थाना करपावंड की कमान दी गई है। निरीक्षक भोला सिंह राजपूत को कोतवाली से हटाकर साइबर सेल प्रभारी नियुक्त किया गया है।

PunjabKesari

अन्य तबादलों में निरीक्षक बसंत खलको को अजाक थाना, निरीक्षक दिलबाग सिंह को यातायात शाखा, निरीक्षक राजकुमारी पांडे को महिला थाना और निरीक्षक सुरीत सारथी को पुलिस नियंत्रण कक्ष (डीपीसीआर 112) की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा निरीक्षक रविंद्र मंडावी और उमेश पाटील को लाइन अटैच किया गया है। पुलिस विभाग के इस बड़े फेरबदल को क्षेत्रीय कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!