रातोंरात बदल गई 10 पुलिस अधिकारियों की पोस्टिंग! DGP के आदेश के बाद देखें किसे कहां भेजा गया

Edited By Himansh sharma, Updated: 16 Jul, 2026 12:27 PM

chhattisgarh police transfer list released

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय ने बड़े स्तर पर तबादला आदेश जारी किया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय ने बड़े स्तर पर तबादला आदेश जारी किया है। नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के तहत कुल 10 पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। इनमें 7 निरीक्षक (थाना प्रभारी) और 3 उप निरीक्षक शामिल हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा के आधार पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम द्वारा जारी इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना विलंब अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी सूची के अनुसार, लक्ष्मण भगत को राजनांदगांव से जशपुर, सतीश कुमार साहू को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से बिलासपुर, नसीमुद्दीन खान को सूरजपुर से बलौदाबाजार-भाटापारा तथा अजय कुमार साहू को बलरामपुर-रामानुजगंज से बिलासपुर स्थानांतरित किया गया है।

इसके अलावा अमित कुमार बेरिया को दंतेवाड़ा से पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के प्रशासन अकादमी एवं विशेष इकाई में पदस्थ किया गया है। वहीं प्रेम प्रकाश अवधिया को कांकेर से रायपुर ग्रामीण और सुनील दुबे को बीजापुर से कांकेर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उप निरीक्षकों की सूची में गणेश यादव को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से सरगुजा, अमित गुप्ता को मुंगेली से सूरजपुर तथा वीणा साहू को रायगढ़ से पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर भेजा गया है।

प्रशासनिक मजबूती पर जोर

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह तबादला पूरी तरह प्रशासनिक आवश्यकता और विभागीय कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए किया गया है। अधिकारियों की नई तैनाती से विभिन्न जिलों में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने, पुलिसिंग को प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक समन्वय को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस विभाग के इस निर्णय को राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है..

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!