Edited By meena, Updated: 25 Mar, 2026 06:06 PM

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड में राजस्व विभाग ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। इसके तहत लंबे समय से एक जगह जमे पटवारियों को इधर से उधर किया है...
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड में राजस्व विभाग ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। इसके तहत लंबे समय से एक जगह जमे पटवारियों को इधर से उधर किया है। जारी आदेश के मुताबिक, विभाग ने एक साथ 27 पटवारियों का तबादला किया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, यह बदलाव व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने और राजस्व कार्यों में गति लाने, कामकाज में पारदर्शिता और संतुलन बनाए रखने के उद्धेश्य से किया गया है। इसके साथ ही खाली पदों पर नई पदस्थापना भी की गई है।
