राजनीति से बड़ी खबर, BJP CM ने पूर्व CM समेत 3 कांग्रेस नेताओं पर किया मानहानि का केस, 500 करोड़ के हर्जाने की मांग

Edited By Desh Raj, Updated: 10 Feb, 2026 05:46 PM

defamation case filed against 3 congress leaders including bhupesh baghel

राजनीतिक गलियारों से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता पूर्व सीएम भूपेश बघेल, जितेंद्र सिंह और गौरव गोगोई के खिलाफ मानहानि का केस किया है

रायपुर( पुष्पेंद्र सिंह): राजनीतिक गलियारों से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।  असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने  कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, जितेंद्र सिंह और गौरव गोगोई के खिलाफ मानहानि का केस किया है। इस केस में 500 करोड़ के हर्जाने की मांग की गई है। सीएम सरमा ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए तीनों नेताओं ने जानबूझकर उनके खिलाफ झूठे और बदनाम करने वाले आरोप लगाए।

PunjabKesari

तीनों नेताओं पर जानबूझकर बदनाम करने का लगाया आरोप

गौरतलब है कि 4 फरवरी को असम कांग्रेस के प्रेसिडेंट गौरव गोगोई ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के परिवार ने राज्य में करीब 12,000 बीघा जमीन पर गैर-कानूनी तरीके से कब्जा कर लिया है, जो 3,960 एकड़ से ज्यादा एरिया में फैला है। सीएम सरमा को हाल ही में धार्मिक भेदभाव को लेकर दिए गए अपने बयानों के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों और सिविल सोसाइटी के अलग-अलग तबकों की आलोचना का सामना करना पड़ा है।जमीन से जुड़े आरोप सामने आने के बाद यह मुद्दा गरमा गया है।

इन आरोपों के जवाब में मुख्यमंत्री सरमा ने साफ कहा है कि वे गौरव गोगोई समेत कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कानूनी मानहानि का केस चलाएंगे। इस बीच गोगोई ने पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री के इस कदम को घबराहट का संकेत बताया है। उन्होंने X पर लिखा कि अगर मुख्यमंत्री में हिम्मत है तो उन्हें कोर्ट में खुलकर लोगों का सामना करना चाहिए।

सरमा ने आरोपों को बताया छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने बिना किसी सबूत के उनपर गंभीर आरोप लगाए है।  इन आरोपों से उनकी नीजि और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में वो इसके खिलाफ कानूनी एक्शन लेगें. असम के सीएम ने साफ कर दिया कि राजनतिक मतभेद अगल बात है लेकिन झूठे आरोप लगाना गलत है.

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!