गाली देने से मना किया तो बेकाबू हुआ भाजपा नेता, युवक को जमीन पर पटककर पैरों से कुचला, मुंह पर मारी लात

Edited By Himansh sharma, Updated: 09 Feb, 2026 07:58 PM

bjp leader pounds youth on ground after refusing to abuse

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के बड़ेरा गांव में रविवार शाम को भाजपा नेता और सरपंच बली सिंह लोधी ने युवक बृजकिशोर यादव (34) की जमकर पिटाई की।

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के बड़ेरा गांव में रविवार शाम को भाजपा नेता और सरपंच बली सिंह लोधी ने युवक बृजकिशोर यादव (34) की जमकर पिटाई की। यह घटना उस समय हुई जब बृजकिशोर ने नेता की गालियों का विरोध किया।

वीडियो सामने आया है जिसमें बली सिंह लोधी युवक को जमीन पर पटककर मुंह और छाती पर लात-घूंसों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। युवक ने चंदेरी थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

घटना के बारे में पीड़ित ने बताया कि रविवार शाम करीब 6 बजे वह बड़ेरा चौराहा पर बैठा था। तभी बली सिंह वहां आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर उन्हें गर्दन पकड़कर हल्की चोट पहुंचाई गई, फिर लात-घूंसों और थप्पड़ से हमला किया गया। पीड़ित के शरीर पर कई जगह अंदरूनी चोटें आई हैं।

आरोपी का दावा: 

भाजपा नेता बली सिंह ने कहा कि उनके साथ भी मारपीट हुई थी। वीडियो उसी समय का है जब वह युवक को पीट रहे थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनकी एक उंगली में चोट और कान के पर्दे में समस्या हुई है। उन्हें चंदेरी से जिला अस्पताल और फिर भोपाल रेफर किया गया।

इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है और वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन सख्त कार्रवाई के संकेत दे रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!