MP में दिल दलहा देने वाली घटना: दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला

Edited By meena, Updated: 03 Feb, 2026 11:44 AM

in raisen a man accused of rape and murder was beaten to death

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले मे एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दुष्कर्म के आरोपी पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और भीड़ ने पीट-पीट कर उसकी जान ले ली..

रायसेन : मध्य प्रदेश के रायसेन जिले मे एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दुष्कर्म के आरोपी पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और भीड़ ने पीट-पीट कर उसकी जान ले ली। मामला सुल्तानपुर थाना क्षेत्र का है। जहां आदिवासी बहुल ग्राम कमरोरा (साढ़े बारह गांव क्षेत्र) में युवती की हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कथित आरोपी युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। एक ही दिन में दो हत्याओं से पूरे इलाके में सनसनी और तनाव का माहौल बन गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कमरोरा निवासी एक किसान की बेटी दोपहर के समय अपने पिता को खेत में खाना देने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही 25 वर्षीय युवक प्रकाश सिंह, पिता बल्लू सिंह, ने उसे रोक लिया। कुछ महिलाओं ने यह दृश्य देख लिया और परिजनों को इसकी सूचना दी।

जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें युवती का शव पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई। उनका कहना है कि जब शव मिला, उस समय मृतका निर्वस्त्र अवस्था में थी। घटना की खबर फैलते ही गांव में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने आरोपी युवक प्रकाश सिंह को जंगल में घेर लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल प्रकाश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस बल तैनात, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए औबेदुल्लागंज भेजा गया है, ताकि मौत के कारणों की पुष्टि और दुष्कर्म के आरोपों की जांच की जा सके।

इलाके में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!