बहू को डंडा लेकर पीटने दौड़ा ससुर...बहू ने प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, ससुर की मौके पर मौत

Edited By meena, Updated: 01 Apr, 2026 01:58 PM

daughter in law murders father in law in mauganj

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में हत्या की हैरान करने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक घरेलू विवाद में बहू ने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर लात मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और...

मऊगंज (गोविंद सिंह) : मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में हत्या की हैरान करने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक घरेलू विवाद में बहू ने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर लात मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

पूरा मामला मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगतपुरा गांव से सामने आया है, जहां जगदीश साकेत और उनकी पत्नी का सोमवार सुबह लगभग 11:00 बजे अपनी बहू पुष्पा साकेत के साथ मामूली विवाद हुआ था। घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि ससुर ने अपने बहू को एक डंडा मार दिया, जिससे नाराज होकर बहू ने ससुर को जमीन पर पटक दिया और फिर जमकर मारपीट की। इस दौरान बहू ने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर लात मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गए। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग भी दौड़ पड़े तो बहू मौके से धमकाते हुए कमरे में चली गई।

PunjabKesari

घटना के बाद ससुर जगदीश साकेत को खून की उल्टियां होने लगी जिसकी जानकारी लगने पर बड़ा बेटा घर आया और पिता को गंभीर अवस्था में देखकर देवतालाब के निजी अस्पताल में ले जाने लगा। लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही 75 साल के जगदीश साकेत की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस पहुंची और मामला कायम करते हुए शव को मर्चरी में रखवा दिया और आज मंगलवार को पोस्टमार्टम हुआ।

जानकारी के अनुसार आरोपी महिला पुष्पा साकेत अपने पति पर किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध को लेकर शक करती थी, इसी मामले में अक्सर सास ससुर से भी विवाद होता था लेकिन सोमवार को यह विवाद उग्र हो गया।

PunjabKesari

दरअसल सोमवार को विवाद पहले पुष्पा और उसकी सास के बीच शुरू हुआ। जिस पर पुष्पा साकेत अपने मोबाइल फोन से सास द्वारा गाली देने का वीडियो बना रही थी। तभी ससुर पहुंचे और पुष्पा साकेत का मोबाइल छीन लिया और खुद जाकर चारपाई पर बैठ गए। इसके बाद बहू पुष्पा साकेत ससुर से मोबाइल फोन मांगने के लिए बार-बार भिड़ रही थी, इसी दौरान ससुर बहू की तरफ डंडा लेकर दौड़े तभी बहू पुष्पा साकेत ने ससुर को जमीन पर पटक दिया, और ससुर के सीने सहित प्राइवेट पार्ट पर वार कर दिया जिससे ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें खून की उल्टियां होने लगी और अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई, फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला पुष्पा साकेत को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!