सास-ससुर बने हैवान,गर्भवती बहु को कुदाल और तवे से हमला करके खत्म किया, बेटा बोला-माता-पिता ने पत्नी छीन ली

Edited By Desh Raj, Updated: 23 Mar, 2026 04:19 PM

in laws turn into monsters attack pregnant daughter in law with a hoe

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से इंसानियत और रिश्तों को शर्मसार करने वाली जघन्य वारदात सामने आई है। यहां कलयुगी सास और ससुर ने अपनी गर्भवती बहू की जान ले ली। इस वारदात का खुलासा उनके शिक्षक बेटे ने ही किया और माता-पिता की पोल खोल दी।

पन्ना (टाइगर खान): मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से इंसानियत और रिश्तों को शर्मसार करने वाली जघन्य वारदात सामने आई है। यहां कलयुगी सास और ससुर ने अपनी गर्भवती बहू की जान ले ली। इस वारदात का खुलासा उनके शिक्षक बेटे ने ही किया और माता-पिता की पोल खोल दी। लिहाजा पुलिस ने सास को गिरफ्तार कर लिया है।

सिमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पड़वार में सनसनीखेज वारदात

 

PunjabKesari

दरअसल मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से ये सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। सिमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पड़वार में एक 7 माह की गर्भवती महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। शुरुआती जांच में जहां पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार किया था, वहीं अब इस मामले में मृतिका के शिक्षक पति ने ही अपने माता-पिता के खिलाफ मोर्चा खोलकर सनसनी फैला दी है।

गर्भवती महिला पर कुदाल और तवे से ताबड़तोड़ वार करके हत्या का आरोप

​शिक्षक पति दयाराम साहू का आरोप है कि जब वह स्कूल ड्यूटी पर थे, तब पीछे से उनके पिता कुटुआ साहू और मां मत्थी बाई ने पुरानी रंजिश के चलते खाना बना रही नीता पर कुदाल और तवे से ताबड़तोड़ वार किए। पति का दावा है कि उसकी वृद्ध मां अकेले इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम नहीं दे सकती, इसमें उसके पिता मुख्य आरोपी हैं, जिन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। ​यही नहीं, मृतिका के परिजनों ने यह चौंकाने वाला खुलासा भी किया है कि दयाराम की पहली पत्नी की मौत भी संदिग्ध थी, जिसे आरोपियों ने आत्महत्या का रूप दे दिया था। आज पीड़ित पति ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पिता की गिरफ्तारी और न्याय की गुहार लगाई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!