राज्यसभा दावेदारी को लेकर पूर्व कांग्रेस मंत्री के बयान से पार्टी में हलचल,बोले- हम पहुंच गए तो बंद हो जाएगी कइयों की दुकानदारी

Edited By Desh Raj, Updated: 01 Apr, 2026 08:22 PM

former congress minister statement sparks turmoil over rajya sabha elections

मध्य प्रदेश में जब  से दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा जाने से इंकार किया है तब से राज्यसभा में जाने के लिए कांग्रेस नेताओं में होड़ मची हुई है, इस रेस में कई नाम सामने आ रहे हैं। वहीं इसी बीच कांग्रेस के पूर्व मंत्री और दिग्गज नेता सज्जन सिंह वर्मा के...

(डेस्क): मध्य प्रदेश में जब  से दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा जाने से इंकार किया है तब से राज्यसभा में जाने के लिए कांग्रेस नेताओं में होड़ मची हुई है, इस रेस में कई नाम सामने आ रहे हैं। वहीं इसी बीच कांग्रेस के पूर्व मंत्री और दिग्गज नेता सज्जन सिंह वर्मा के बयान ने हलचल मचा दी है। सज्जन ने कुछ ऐसा बोल दिया है कि जिस पर कांग्रेस में ही अंदरुनी खींचतान तेज हो गई है।

सज्जन वर्मा बोले- हम पहुंचे तो बंद हो जाएगी दुकानदारी

पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यदि उनके जैसे नेता राज्यसभा में पहुंचते हैं, तो कई दूसरे  नेताओं की दुकानदारी बंद हो जाएगी।  सज्जन वर्मा के इस बयान के गहरे मतलब निकाले जा रहे हैं। कांग्रेस में इसको लेकर   पार्टी के भीतर चल रही प्रतिस्पर्धा और गुटबाजी के तौर पर देखा जा रहा है और चर्चा भी शुरु हो गई।

माना जा रहा है कि  राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के भीतर की सियासी खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। टिकट की कतार में लगे नेता अपनी दावेदारी के लिए जोर-शोर से लग गए हैं। वहीं इस बयान से कांग्रेस नेताओं की अंदरूनी मतभेद भी उजागर हो रहे हैं। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के इस  बयान ने पार्टी से चर्चा छेड़ दी है।

सज्जम वर्मा ने बोली दिल का बात

राज्यसभा उम्मीदवारी को लेकर सज्जन वर्मा ने कहा कि उनके मन में भी उच्च सदन जाने की इच्छा है, लेकिन यह राह आसान नहीं है, साथ ही उन्होंने इशारा कर दिया जिन नेताओं का प्रदेश में मजबूत नेटवर्क है, उनके राज्यसभा पहुंचने से दूसरे नेताओं को समस्या आ सकती है।

लिहाजा राज्यसभा जाने प्रदेश कांग्रेस नेताओं की दावेदारी और बयान ये दर्शाते है कि पार्टी में मतभेद किस तरीके से पनपने लगे हैं। लिहाजा  सज्जन वर्मा के इस बड़े बयान के बाद पार्टी के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आलाकमान को देखना होगा कि  नेताओं के ये बयान और मतभेद कही राज्यसभा चुनाव में पार्टी पर भारी न पड़ जाएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!