एक ओर राज्यसभा चुनाव,दूसरी ओर कांग्रेस के 2 दिग्गजों के इस्तीफे, भारी अंतरकलह से पार्टी में हलचल

Edited By Desh Raj, Updated: 08 Mar, 2026 05:14 PM

infighting continues within the chhattisgarh congress two leaders resigning

एक ओर छतीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव के लिए हलचल तेज है और दोनों पार्टियां सियासी रण में उतर चुकी है। तो वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लगातार अंतरकलह का दौर जारी है। अब जिला  बलरामपुर से कांग्रेस को झटका देने वाली बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल...

(बलरामपुर): एक ओर छतीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव के लिए हलचल तेज है और दोनों पार्टियां सियासी रण में उतर चुकी है। तो वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लगातार अंतरकलह का दौर जारी है।

अब जिला  बलरामपुर से कांग्रेस को झटका देने वाली बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल बलरामपुर जिले के कांग्रेस जिला महामंत्री संजीव गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। महामंत्री के इस्तीफे से हड़कंप है। इतना ही नहीं ब्लॉक अध्यक्ष जसिम अंसारी ने भी अपने पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस को झटका दे दिया है। दरअसल कांग्रेस संगठन के कई पदाधिकारी लगातार इस्तीफा देकर पार्टी अपनी नाजारगी और नाखुशी जाहिर करके पार्टी को त्याग रहे हैं।  

महामंत्री संजीव गुप्ता और ब्लॉक अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

PunjabKesari

जिला कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के दोनों नेताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेज दिया है। (Congress Leaders Resign) कांग्रेस जिला महामंत्री संजीव गुप्ता ने इस्तीफे के पीछे जिला अध्यक्ष पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। संजीव गुप्ता ने इस्तीफे में लिखा है कि वो साल 1992 से कांग्रेस के सक्रीय कार्यकर्ता के रुप में पार्टी की सेवा कर रहे हैं। लिखा है कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने कार्यकारिणी गठन में वरिष्ठ और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की है और पार्टी विरोधी लोगों को वरिष्ठ जनों से उपर रखा गया है , जिससे वो काफी आहत महसूस कर रहे औऱ पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिहर प्रसाद का पलटवार

 

PunjabKesari

 

वहीं संजीव गुप्ता के आरोप का कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव ने जवाब दिया है  कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने संजीव गुप्ता पर सहयोग न करने के साथ ही पार्टी कार्यक्रमों में उपस्थित न होने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि जो भी आरोप संजीव गुप्ता ने लगाए वो असत्य हैं।

लिहाजा कांग्रेस जिला महामंत्री संजीव गुप्ता और ब्लॉक अध्यक्ष जसिम अंसारी के इस्तीफे  जिले में कांग्रेस को झटका समझे जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!