इन खूबियों की वजह से 2 दिग्गजों को दरकिनार करके फूलो देवी नेताम को कांग्रेस ने दिया टिकट,पूर्व डिप्टी सीएम भी पिछड़े

Edited By Desh Raj, Updated: 05 Mar, 2026 12:02 AM

congress gives ticket to phulo devi netam bypassing two veterans

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो रिक्त सीटों के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने फूलोदेवी नेताम को दोबारा मौका देने का निर्णय लिया है। राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद अब उन्हें पुनः नामांकन के...

रायपुर( पुष्पेंद्र सिंह): छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो रिक्त सीटों के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने फूलोदेवी नेताम को दोबारा मौका देने का निर्णय लिया है। राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद अब उन्हें पुनः नामांकन के लिए आगे किया गया है।

राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आज है। इस कारण कांग्रेस नेतृत्व पर शीघ्र निर्णय लेने का दबाव था। पार्टी आलाकमान ने संभावित नामों पर मंथन किया और संगठनात्मक और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए फूलोदेवी नेताम के नाम पर सहमति बनाई।

संगठन में सक्रिय भूमिका और आदिवासी समाज के मुद्दों के लिए आगे रहना बना चयन वजह

सूत्रों के मुताबिक, राज्यसभा उम्मीदवार के चयन के दौरान तीन प्रमुख नेताओं के नामों पर चर्चा हुई थी। इनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, मौजूदा सांसद फूलोदेवी नेताम, और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल थे। अंततः पार्टी ने संतुलित निर्णय लेते हुए फूलो देवी नेताम को फिर से उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया।

फूलो देवी नेताम के बारे में थोड़ा  बता देते हैं कि फूलो देवी नेताम काफी लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। इसके साथ ही वो आदिवासी समाज के मुद्दों के लिए भी प्रमुखता से उठाती हैं। इसी के चलते पार्टी आलाकमान ने उन पर भरोसा जताते हुए फिर से उन्हें राज्यसभा सासंद बनाने के लिए दांव लगा दिया है।

फूलोदेवी नेताम ने इस निर्णय के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह कदम संगठनात्मक संतुलन और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर उठाया गया है। पार्टी के लिए लाभकारी माना जा रहा है। पार्टी ने यह सुनिश्चित किया है कि उम्मीदवार का चयन संतुलित और निष्पक्ष तरीके से किया गया।

आज उम्मीदवार का नामांकन दाखिल करना अनिवार्य है। इसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि फूलोदेवी नेताम के नाम पर सहमति बन जाने से कांग्रेस के लिए स्थिति स्पष्ट हो गई है और पार्टी अन्य उम्मीदवारों की संभावना पर विचार कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!