Edited By Himansh sharma, Updated: 20 Feb, 2026 01:23 PM

कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने गाय को लेकर बड़ा बयान देकर सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा कि हिंदू मान्यताओं के अनुसार गाय के भीतर 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए गाय को राष्ट्र पशु घोषित किया जाना चाहिए।
भोपाल (इजहार हसन खान): कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने गाय को लेकर बड़ा बयान देकर सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा कि हिंदू मान्यताओं के अनुसार गाय के भीतर 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए गाय को राष्ट्र पशु घोषित किया जाना चाहिए।
विधायक ने यह भी कहा कि जैसे अन्य परंपराओं में सम्मानजनक अंतिम संस्कार की व्यवस्था होती है, वैसे ही गाय का भी विधि-विधान से अंतिम संस्कार होना चाहिए। उन्होंने इस विषय पर विधानसभा में संकल्प लाने की बात दोहराई।
आतिफ अकील ने दावा किया कि उन्हें शंकराचार्य जी का आशीर्वाद प्राप्त है और इस मुद्दे पर कई धार्मिक संतों का समर्थन भी मिल रहा है।इसके साथ ही विधायक ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में हालात चिंताजनक हैं और सरकार को कानून व्यवस्था मजबूत करने पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। गाय को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग के बाद राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है और बयान पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।