पति के विदेश में नौकरी पर जाते ही ससुर की जाग गई हवस, बहू के साथ रात में किया रेप

Edited By Himansh sharma, Updated: 04 Mar, 2026 06:28 PM

father in law allegedly rapes wife while husband abroad

शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय महिला ने अपने 58 वर्षीय ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

ग्वालियर: शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय महिला ने अपने 58 वर्षीय ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का पति विदेश में एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत है और घटना के समय वह घर पर नहीं था।

शिकायत के अनुसार, 24 अक्टूबर 2025 की रात करीब 1 बजे महिला अपने कमरे में सो रही थी, तभी ससुर उसके कमरे में घुस आया। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उसका मुंह दबाया और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने घटना की जानकारी तुरंत अपनी सास और पति को दी, लेकिन आरोप है कि दोनों ने उसे चुप रहने को कहा और पति ने भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही उसे अपने साथ विदेश ले जाएगा। इसके भरोसे महिला ने कुछ नहीं कहा।

लेकिन 19 जनवरी 2026 को पति ने उसे मायके छोड़ दिया और फिर वापस नहीं आया। न पति ने संपर्क किया, न ही ससुराल की ओर से कोई पहल हुई। पीड़िता ने इसके बाद महाराजपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

यह मामला न केवल परिवारिक रिश्तों की हदें तोड़ता है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और भरोसे पर सवाल उठाता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!