होटल में मिलने बुलाकर युवक ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, किया रेप, पीछे से आ पहुंचे परिजन

Edited By Himansh sharma, Updated: 05 Feb, 2026 12:57 PM

minor raped after being called to hotel accused caught by family

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ होटल में दुष्कर्म किया गया। आरोपी युवक ने पहले से पहचान का फायदा उठाते हुए नाबालिग को मिलने के बहाने होटल बुलाया और धमकी देकर उसके साथ जबरन गलत कृत्य किया।

यह घटना मंगलवार दोपहर माधवगंज थाना क्षेत्र के गुढ़ा-गुढ़ी नाका स्थित होटल विराट की बताई जा रही है। पीड़िता के अनुसार आरोपी सूरज, जो उसी इलाके का निवासी है, उसे कुछ महीनों से जानता था। मंगलवार को उसने होटल में मिलने के लिए बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

जब नाबालिग काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को शक हुआ। उन्होंने तलाश शुरू की तो पता चला कि आरोपी उसे होटल विराट लेकर गया है। परिजन तुरंत होटल पहुंचे और बाहर खड़े होकर इंतजार करने लगे। कुछ देर बाद जैसे ही नाबालिग होटल से बाहर निकली और उसके पीछे आरोपी आया, परिजनों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

इसके बाद परिजन नाबालिग और आरोपी को लेकर सीधे माधवगंज थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धमकी देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

इस मामले में CSP रोबिन जैन ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है। नाबालिग होने के कारण मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!