डॉक्टर ने पेशे को किया बदनाम,महिला मरीज को ग्वालियर से भोपाल ले जाकर होटल में किया रेप, नशीली दवा खिलाकर पूरी रात हद पार

Edited By Desh Raj, Updated: 18 Feb, 2026 09:42 PM

a doctor drugged a female patient and raped her in a hotel

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह मामला बेहद हैरान करने वाला है। डॉक्टर ने एक महिला को नशीली दवा देकर महिला मरीज से रेप कर डाला। इस घटना से सनसनी है। एक डॉक्टर द्वारा महिला मरीज के साथ दुष्कर्म के इस मामले से हड़कंप...

(भोपाल): मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह मामला बेहद हैरान करने वाला है। डॉक्टर ने एक महिला को नशीली दवा देकर महिला मरीज से रेप कर डाला। इस घटना से सनसनी है। एक डॉक्टर द्वारा महिला मरीज के साथ दुष्कर्म के इस मामले से हड़कंप है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला ग्वालियर की रहने वाली है और आरोपी भी ग्वालियर का ही रहने वाला है जो इलाज के बहाने महिला को भोपाल लेकर आया था और होटल में ले जाकर रेप किया।  पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

होटल में नशीली दवा लेकर किया रेप

जानकारी के मुताबिक आरोपी डॉक्टर ने महिला मरीज के साथ होटल में नशीली दवा खिलाकर  दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दरअसल डाक्टर महिला को इलाज के बहाने भोपाल लाया था औऱ यहीं पर इस वारदात को अंजाम दिया।

7 महीने से करवा रही है इलाज

30 वर्षीय पीड़ित महिला ने आपबीती सुनाते हुए कहा है कि वो ग्वालियर के डॉक्टर से करीब 7 महीनों से अपना इलाज करा रही थी। लेकिन  इलाज के बाद भी बीमारी फैलती जा रहा है । इसलिए बीते दिनों डॉक्टर ने उससे कहा कि इसके लिए भोपाल में जाकर किसी स्पेस्लिस्ट डॉक्टर को दिखाना होगा। महिला का कहना है कि वो डॉक्टर की कही बातों को मानकर 14 फरवरी को भोपाल आ गई। महिला का कहना है कि डॉक्टर उसे इलाज कराने की बजाय होटल में ले गया।

खाने के बाद खिलाई नशीली दवाई

महिला का कहना है कि रात को खाना खाने के बाद डॉक्टर ने उसे रोग की दवा बताकर नशीली दवा खिला दी। इससे वो बेसुध हो गई और उसे कुछ पता नहीं लगा। हालांकि उसने होटल से अपने पति को पहले फोन कर दिया था  और पति भोपाल पहुंच गया। पति को पूरी घटना बताई। पहले तो बदनामी के डर से वो चुप रहे लेकिन  जब दूसरे दिन डॉक्टर ने फिर से इलाज के बहाने संपर्क किया तो वो पति के साथ भोपाल आई और शिकायत दर्ज कराई। लिहाजा पुलिस सारे मामले को खंगाल रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!