भोपाल में “हर-हर महादेव” गूँजे: 11 नंबर साईं बाबा मंदिर में सजी भव्य शिव बारात और वरमाला

Edited By Himansh sharma, Updated: 16 Feb, 2026 07:38 PM

bhopal celebrates shiv mahotsav with colorful baraat and devotional varmala

सजी-धजी झांकियों और भव्य शिव बारात ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर भोलेनाथ का स्वागत किया।

भोपाल: (इजहार खान): मध्य प्रदेश के भोपाल में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अरेरा कॉलोनी स्थित 11 नंबर साईं बाबा मंदिर परिसर में शिव आश्रय सेवार्थ समिति के तत्वावधान में भव्य शिव महोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। पूरे क्षेत्र में “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। महोत्सव के अंतिम दिन भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह का वरमाला कार्यक्रम विशेष आकर्षण रहा।

PunjabKesariसजी-धजी झांकियों और भव्य शिव बारात ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर भोलेनाथ का स्वागत किया। देशभर से आए प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की भव्यता बढ़ा दी। भक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात तक कार्यक्रम से जोड़े रखा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टी राजा सिंह लोधी (हैदराबाद, तेलंगाना) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में शिव भक्ति, सनातन संस्कृति और समाज में एकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उनके साथ भोपाल से मध्य विधानसभा के पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह भी मौजूद रहे। समिति द्वारा सभी कलाकारों और सहयोगकर्ताओं का सम्मान करते हुए पुरस्कार वितरित किए गए। आयोजन की भव्यता और व्यवस्थाओं की उपस्थित जनसमूह ने जमकर सराहना की। शिव महोत्सव ने न केवल धार्मिक आस्था को प्रगाढ़ किया, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का संदेश भी दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!