दामोदर यादव की मोहन सरकार को चेतावनी,15 मार्च से पहले ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबा भीमराव की मूर्ति लगवा दें, नहीं तो फिर हम खुद लगाएंगे

Edited By Desh Raj, Updated: 09 Feb, 2026 10:06 PM

mohan government should install bhimrao s statue in gwalior before march 15 cm

आजाद पार्टी के नेता दामोदर यादव ने UGC के निए नियमों और ग्वालिर होईकोर्ट के अंदर बाबा अंबेडकर की मूर्ति का समर्थन किया है। दामोदार यादव ने ऐलान करते हुए कहा है कि यदि15 मार्च तक डॉ. मोहन यादव की सरकार बाबा साहब की मूर्ति ग्वालियर हाईकोर्ट...

ग्वालियर (अंकुर जैन): आजाद पार्टी के नेता दामोदर यादव ने UGC के निए नियमों और ग्वालिर होईकोर्ट के अंदर बाबा अंबेडकर की मूर्ति का समर्थन किया है। दामोदार यादव ने ऐलान करते हुए कहा है कि यदि15 मार्च तक डॉ. मोहन यादव की सरकार बाबा साहब की मूर्ति ग्वालियर हाईकोर्ट में स्थापित नहीं करती है, तो पार्टी को खुद मूर्ति लगाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता दामोदर यादव ने कहा है कि 12 तारीख को भोपाल में राजभवन और मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। वहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 मार्च तक डॉ. मोहन यादव की सरकार बाबा साहब की मूर्ति स्थापित नहीं करती है, तो फिर हम लाखों की संख्या में ग्वालियर पहुंचेगे और खुद मूर्ति लगाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

15 मार्च तक मोहन सरकार ग्वालियर हाईकोर्ट मे बाबा साहब की मूर्ति स्थापित करे

साथ ही उन्होंने ग्वालियर में बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर भी बयान दिया। दामोदर यादव ने कहा कि इस मुद्दे पर नागपुर से ग्वालियर तक संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 मार्च तक डॉ. मोहन यादव की सरकार बाबा साहब की मूर्ति स्थापित नहीं करती है, तो पार्टी को खुद मूर्ति लगाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।आजाद समाज पार्टी के इस ऐलान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

फिल्म “घूसखोर पंडित को बनाने वाले भी ब्राह्मण और विरोध करने वाले भी ब्राह्मण

फिल्म “घूसखोर पंडित” के विरोध को लेकर उन्होंने कहा कि विरोध करने वालों को पहले पूरी फिल्म देखनी चाहिए, उसके बाद ही विरोध करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म बनाने वाले और विरोध करने वाले एक ही जाति के लोग हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!