क्या भीम आर्मी में जाएंगे BJP विधायक? आजाद समाज पार्टी ने दिया खुला ऑफर, सिंधिया को भी जमकर लपेटा

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 18 Feb, 2026 01:07 PM

bhim army offers bjp mla pannalal shakya to join during sankalp yatra in guna

गुना में बुधवार को आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी की ‘संकल्प यात्रा’ पहुंची, जहां प्रदेश की राजनीति और जिला प्रशासन को लेकर तीखा हमला बोला गया। साथ ही बीजेपी विधायक पन्ना लाल शाक्य को आजाद समाज पार्टी जॉइन करने का ऑफर दे डाला

गुना (मिस्बाह नूर): गुना में बुधवार को आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी की ‘संकल्प यात्रा’ पहुंची, जहां प्रदेश की राजनीति और जिला प्रशासन को लेकर तीखा हमला बोला गया।

PunjabKesari, Guna, Azad Samaj Party, Bhim Army, Pannalal Shakya, Jyotiraditya Scindia, Madhya Pradesh Politics

राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य दामोदर यादव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील अस्ते के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में सबसे ज्यादा चर्चा भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य को लेकर रही। पार्टी नेताओं ने उन्हें “शोषित और बेबस” बताते हुए आजाद समाज पार्टी में शामिल होने का खुला ऑफर दे दिया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता अपने साथ एक कुर्सी लेकर पहुंचे, जिस पर विधायक शाक्य का नाम लिखा था। दामोदर यादव ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन जनप्रतिनिधियों को काम नहीं करने दे रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक की स्थिति ऐसी हो गई है कि उनकी बात तक नहीं सुनी जा रही। प्रतीकात्मक विरोध के तौर पर यह कुर्सी कलेक्टर को भेंट करने की बात कही गई, ताकि “चुने हुए विधायक की स्थिति” का अहसास कराया जा सके।

पार्टी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन उनके इशारे पर काम कर रहा है। साथ ही पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया की प्रशासनिक बैठकों में मौजूदगी पर भी सवाल उठाए गए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बमौरी ब्लॉक के 75 गांवों में सीमांकन और बंदोबस्त न होने, तथा किसानों को पट्टे मिलने के बावजूद कब्जा न मिलने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। सुनील अस्ते ने बताया कि नागपुर से ग्वालियर तक निकाली जा रही संकल्प यात्रा का उद्देश्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि 14 मार्च तक ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में प्रतिमा स्थापित नहीं हुई, तो 15 मार्च को स्वयं प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!