भाजपा नेत्री ने जयसूर्या पर लगाया मारपीट व धमकी का आरोप, पार्टी के भीतर ही मचा घमासान; जानिए क्या है पूरा मामला

Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Apr, 2026 01:45 PM

bjp leader accuses jayasuriya of assault and threats

धारः मध्यप्रदेश के धार जिले में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां जिले के सरदारपुर तहसील के लाबरिया-राजोद क्षेत्र की भाजपा नेत्री आशा शर्मा ने अपनी ही पार्टी के नेता जयसूर्या और उनके साथियों पर मारपीट, परेशान करने और जान से मारने की धमकी...

धारः मध्यप्रदेश के धार जिले में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां जिले के सरदारपुर तहसील के लाबरिया-राजोद क्षेत्र की भाजपा नेत्री आशा शर्मा ने अपनी ही पार्टी के नेता जयसूर्या और उनके साथियों पर मारपीट, परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। सोमवार को आशा शर्मा अपने पति के साथ पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने एडिशनल एसपी पारुल बेलापुरुकर को एक लिखित शिकायत दी।

जानें ये है पूरा मामला
पीड़ित आशा शर्मा के अनुसार, यह विवाद जून 2024 में एक सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ था। 6 जून 2024 को जयसूर्या और उनके साथी उनके घर आए, गाली-गलौज की और मारपीट की। इसके बाद उन्हें अज्ञात नंबरों से फोन पर धमकियां मिलीं कि उनका घर जला दिया जाएगा और उन्हें गांव छोड़ना होगा। उन्होंने बताया कि डर के कारण उन्हें और उनके पति को करीब दो साल तक अपना गांव छोड़कर दूसरे शहरों में रहना पड़ा।

महिला ने लगाया गंभीर आरोप
आरोप है कि जयसूर्या और उनके परिवार का आपराधिक रिकॉर्ड है और उनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। उनका कहना है कि राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है। हाल ही में जब वे वापस गांव आईं, तो उन्हें फिर धमकाया गया और कहा गया कि अब “भैया बड़े नेता बन गए हैं, यहां रहकर दिखाओ।”

पीड़िता ने एसपी कार्यालय के बाहर धरने की चेतावनी दी
आशा शर्मा ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई और उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई, तो वे एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठेंगी। उन्होंने अपनी और अपने पति की जान को खतरा भी बताया है।

इस मामले पर भाजपा के जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती ने कहा कि एक महिला ने आवेदन दिया है, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि भाजपा का कोई कार्यकर्ता ऐसा काम कर सकता है, लेकिन अगर कोई गलतफहमी है तो उसे दूर किया जाएगा और मामले की जांच की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!