बीजेपी के बड़े नेता के घर चोरी पर कांग्रेस विधायक का चौंकाने वाला बयान, चोर को इनाम देने का ऐलान!

Edited By Himansh sharma, Updated: 08 Feb, 2026 10:53 AM

congress mla offers reward to thief who stole from senior bjp leader s house

राजनीति और चोरी का ऐसा अनोखा मामला सामने आया है कि हर कोई हैरान है।

श्योपुर: राजनीति और चोरी का ऐसा अनोखा मामला सामने आया है कि हर कोई हैरान है। श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी, पूर्व बीजेपी विधायक दुर्गादास विजय के घर से चोरी करने वाले चोर को सम्मानित करने और इनाम देने की घोषणा कर दी।

घटना गुरुवार तड़के हुई, जब चोर ने पूर्व बीजेपी विधायक के घर के बैक डोर से घुसकर एसी का आउटडोर यूनिट चुरा लिया। चोरी की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर लिया है और चोर की तलाश शुरू कर दी है। विधायक जंडेल ने पत्रकारों से कहा, “चोर ने सही किया। अगर वह मेरे पास आता है तो मैं उसे सम्मानित करूंगा और इनाम दूंगा। उसने इस हाई-सिक्योरिटी घर से चोरी कर राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति दिखा दी।

जंडेल ने यह भी कहा कि यह जानकर खुशी हुई कि पूर्व बीजेपी विधायक के घर से चोरी हुई। उन्होंने चोर को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह घटना सरकार और जनता को जमीनी हकीकत दिखाती है। बता दें कि जंडेल और विजय 2013 से विधानसभा चुनावों में एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी रहे हैं, और यह मामला दोनों नेताओं के बीच की राजनीतिक टकराव की नई कहानी बन गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!