Gold-Silver Prices Crash: सोने-चांदी में सबसे बड़ी गिरावट, ताजा रेट जानकर चौंक जाएंगे

Edited By Himansh sharma, Updated: 07 Feb, 2026 11:15 AM

gold silver prices crash rates fall sharply today

सोने-चांदी के दामों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है।

Gold-Silver Prices Crash: सोने-चांदी के दामों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। इंटरनेशनल मार्केट के असर के साथ ही भारत में भी गोल्ड और सिल्वर के रेट्स नीचे आते दिख रहे हैं। 7 फरवरी को MCX पर सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन कुल मिलाकर कीमतों में सपाट गिरावट रही।

24 कैरेट सोना हुआ सस्ता

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,078 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, जो पहले 1,52,502 रुपए था। वहीं 22 कैरेट सोने का रेट 1,39,303 रुपए पर आ गया। विशेषज्ञों का मानना है कि हालिया तेजी के बाद अब बाजार में करेक्शन का दौर जारी है।

चांदी के दाम भी घटे

चांदी का भाव भी लगातार उतार-चढ़ाव में है। आज चांदी का रेट 274.90 रुपए प्रति ग्राम और 2,74,900 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। यह 6 फरवरी के 2,75,000 रुपए प्रति किलोग्राम से 100 रुपए कम है। निवेशक अब आगे के रुझान पर नजर बनाए हुए हैं।

गिरावट के पीछे वजह

सोने-चांदी के भाव में गिरावट सिर्फ घरेलू कारणों से नहीं है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट, डॉलर की मजबूती, और मांग-आपूर्ति के संतुलन से भी जुड़ा हुआ है। MCX और स्पॉट मार्केट में बिकवाली का दबाव भी कीमतों को नीचे लाने में मुख्य भूमिका निभा रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर गिरावट जारी रहती है तो यह निवेशकों के लिए खरीद का मौका हो सकता है, जबकि कुछ निवेशक आगे के उतार-चढ़ाव पर सतर्क रहेंगे।

आज का गोल्ड- सिल्वर रेट (7 फरवरी 2026)


24 कैरेट सोना: ₹1,52,078 /10 ग्राम


22 कैरेट सोना: ₹1,39,303 /10 ग्राम


चांदी: ₹274.90 /ग्राम, ₹2,74,900 /किलो

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!