Edited By Himansh sharma, Updated: 21 Mar, 2026 02:54 PM

मध्य प्रदेश के सर्राफा बाजारों में आज, 21 मार्च को सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है।
Gold Silver Price: मध्य प्रदेश के सर्राफा बाजारों में आज, 21 मार्च को सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर समेत कई शहरों में दाम घटने से निवेशकों और खरीदारों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है।
सोने के ताजा रेट (22 कैरेट)
आज 22 कैरेट सोना ₹13,430 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है, जो 20 मार्च को ₹13,885 था।
8 ग्राम सोना: ₹1,07,440 (पहले ₹1,11,080)
10 ग्राम सोना: ₹1,34,300 (पहले ₹1,38,850)
24 कैरेट सोने के दाम
1 ग्राम: ₹14,102 (पहले ₹14,579)
8 ग्राम: ₹1,12,816 (पहले ₹1,16,632)
10 ग्राम: ₹1,41,020 (पहले ₹1,45,790)
चांदी के दाम में भी बड़ी गिरावट
चांदी भी सस्ती होकर आज ₹250 प्रति ग्राम पर आ गई है, जो पहले ₹260 थी।
1 किलो चांदी: ₹2,50,000 (पहले ₹2,60,000)
क्या है इसका मतलब?
लगातार गिरते दाम निवेशकों के लिए खरीदारी का बेहतर मौका दे रहे हैं। जानकारों के मुताबिक, मौजूदा समय में सोना-चांदी खरीदना भविष्य में फायदे का सौदा साबित हो सकता है। अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए सही हो सकता है।