अचानक से घिरे सोने-चांदी के भाव! ग्राहकों की लगी मौज, देखें ताजा रेट

Edited By meena, Updated: 07 Apr, 2026 07:58 PM

gold and silver prices dip check the latest rates

घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार, 7 अप्रैल को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। कारोबार की शुरुआत से ही दोनों कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला, जिससे निवेशकों में सतर्कता बढ़ गई है...

एमपी डेस्क: घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार, 7 अप्रैल को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। कारोबार की शुरुआत से ही दोनों कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला, जिससे निवेशकों में सतर्कता बढ़ गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर भी यह गिरावट साफ नजर आई। सोना-चांदी खरीदने वाले ग्राहकों की बात करें तो ये सोना-चांदी की इस गिरावट से उन्हें काफी राहत मिली है।

एमसीएक्स पर 5 जून 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 480 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। सोना 1,49,759 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,49,981 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह करीब 11:20 बजे यह 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,49,500 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था। हालांकि शुरुआती कारोबार में इसने 1,50,474 रुपये का उच्च स्तर भी छुआ।

चांदी की बात करें तो इसमें भी कमजोरी देखने को मिली। 5 मई 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर वायदा 0.63 प्रतिशत यानी करीब 1480 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। चांदी ने दिन की शुरुआत 2,32,000 रुपये पर की थी और कारोबार के दौरान 2,35,547 रुपये का उच्च स्तर छुआ, लेकिन बाद में इसमें गिरावट आ गई।

इंदौर के स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को‌ सोना 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 4000 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी हुई। कारोबारियों के अनुसार, बहुमूल्य धातुओं के औसत भाव इस प्रकार रहे।

  • सोना 150000 रुपये प्रति 10 ग्राम,
  • चांदी 232000 रुपये प्रति किलोग्राम,
  • चांदी सिक्का 2700 रुपये प्रति नग रहा।

स्पॉट बाजार में भी चांदी के दाम स्थिर से कमजोर बने हुए हैं। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में 10 ग्राम चांदी की कीमत लगभग 2,500 रुपये के आसपास है, जबकि 100 ग्राम के लिए ग्राहकों को करीब 25,000 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं चेन्नई में 10 ग्राम चांदी का भाव थोड़ा ज्यादा यानी करीब 2,550 रुपये चल रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेत, डॉलर की मजबूती और निवेशकों की बदलती रणनीति के कारण सोना-चांदी में यह गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों को फिलहाल बाजार की दिशा पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!