निगमों-मंडलों में नियुक्तियों के चाहवानों का इंतजार होने वाला है खत्म, BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले- तैयारी पूरी, ऐलान बाकी

Edited By Desh Raj, Updated: 08 Feb, 2026 04:26 PM

wait for those seeking appointments to corporations and boards is about to end

मध्य प्रदेश में निगमों और मंडलों में नियुक्तियो को लेकर भाजपा के नेता लगातार इंतजार कर रहे हैं और हाइकमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। इसी बीच प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा बयान सामने आय़ा है। उन्होंने कहा कि निगमें और मंडलों में नियुक्तियों की...

बैतूल(राम किशोर पवार): मध्य प्रदेश में निगमों और मंडलों में नियुक्तियो को लेकर भाजपा के नेता लगातार इंतजार कर रहे हैं और हाइकमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। इसी बीच प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा बयान सामने आय़ा है। उन्होंने कहा कि निगमें और मंडलों में नियुक्तियों की तैयारी पूरी हो चुकी है और बहुत जल्द ही ऐलान हो जाएगा। खंडेलवाल ने कहा कि निगम और मंडल तो 30 से 40 हैं और इतने ही लोगों को मिलेंगे लेकिन पार्टी के कार्यकर्ता लाखों में हैं,इसलिए पहले मैं उनकी चिंता करता हूं।

निगम-मंडलों में नियुक्तियों की तैयारी पूरी, बस अब ऐलान बाकी-खंडेलवाल

हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी का अध्यक्ष होते के नाते भारतीय जनता पार्टी में संगठन के पदों को भरना जरुरी है, हमने जिला प्रभारियों की नियुक्तियां की और प्रकोष्ठों और मोर्चो पर काम करना बाकी है बहुत सारे काम हैं।  संगठन जितना मजबूत रहेगा पार्टी की राह भी उतनी ही आसान होगी

वहीं गौर करने वाली बात है कि कुछ दिन पहले ही मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी और संगठन में कुछ बडा होने वाला है। खंडेलवाल ने केंद्रीय नेतृत्व से निगमों मंडलो में  नियुक्तियों को लेकर  चर्चा की है और अब हेमंत खंडेलवाल ने खुलासा कर दिया है कि जल्दी ही निगमों और मंडल पदाधिकारियों की नियुक्तियों को लेकर सौगात दे दी जाएगी।

हालांकि दो प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दिल्ली दौरे के दौरान  राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ संगठन की धरातल पर स्थिति, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी राजनीतिक एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!