खून से सना मंदसौर: BJP पार्षद की पत्नी की गला काटकर निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 05 Feb, 2026 07:43 PM

bloodbath in mandsaur bjp councillor s wife brutally throat slit to death

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अभिनंदन क्षेत्र में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान रुबिना के रूप में हुई है, जो नगर पालिका के भाजपा पार्षद शाहीद मेव की पत्नी बताई जा रही हैं।

मंदसौर (शाहरुख मिर्जा): मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अभिनंदन क्षेत्र में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान रुबिना के रूप में हुई है, जो नगर पालिका के भाजपा पार्षद शाहीद मेव की पत्नी बताई जा रही हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की गला काटकर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना को लेकर कई अहम सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!