MP सरकार के बॉस और BJP प्रदेश अध्यक्ष एक साथ पहुंचे दिल्ली, मध्य प्रदेश में बढ़ी राजनीतिक हलचल

Edited By Desh sharma, Updated: 04 Feb, 2026 10:48 PM

madhya pradesh cm and bjp state president arrive in delhi together

मध्य प्रदेश की राजनीति से एक बड़ी खबर है। प्रदेश के मुखिया और प्रदेश के अध्यक्ष देश की राजधानी पहुंचे हैं। जी हां मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल दिल्ली के दौरे पर हैं।

(भोपाल): मध्य प्रदेश की राजनीति से एक बड़ी खबर है। प्रदेश के मुखिया और प्रदेश के अध्यक्ष देश की राजधानी पहुंचे हैं। जी हां मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल दिल्ली के दौरे पर हैं। आज प्रदेश के दोनों नेताओं ने केंद्रीय मंत्रियों पर BJP नेताओं से मुलाकात की है। वहीं प्रदेश के अध्यक्ष और सरकार के बॉस की एक साथ दिल्ली रवानगी से राजनैतिक हलचल बढ़ गई है।

मंत्री भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव और प्रह्लाद जोशी से हुई मुलाकात

 

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित दूसरे नेताओं के साथ मुलाकात की है। माना जा रहा है कि इस मौके पर प्रदेश की राजनीति को लेकर भी चर्चा हुई है।

मुलाकात के बारे में बताते हुए मोहन यादव ने कहा कि  प्रदेश में पर्यटन विकास, रिजर्व फॉरेस्ट के विस्तार और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई है। साथ ही असम से जंगली भैंसा लाने की प्रक्रिया तथा इस वर्ष 28 फरवरी को बोत्सवाना से 8 चीतों के आगमन को लेकर भी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा हुई है।

वहीं केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मोहन यादव ने मुलाकात की है।  मोहन ने कहा कि अश्विनी वैष्णव से मध्यप्रदेश में रेल से संबंधित विभिन्न विषयों के साथ ही प्रदेश में संचालित रेलवे परियोजनाओं के लिए उनका आभार जताया गया है ।

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात के बाद मोहन यादव ने कहा कि उनसे  वन्यजीव संरक्षण की दिशा में मध्यप्रदेश में किए जा रहे कार्यों पर मंथन हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से भी मुलाकात की है ।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!