MP की जिस सुपर वुमैन को डिप्टी CM से लेकर BJP के सीनियर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, उस पर प्रशासन के रिएक्शन से हड़कंप

Edited By meena, Updated: 05 Feb, 2026 04:42 PM

the neemuch administration has issued a statement regarding kanchanbai who save

एमपी के नीमच जिले की कंचनबाई के साहस पर छिडी बहस, प्रशासन नकार रहा है कि कंचनबाई की मौत बच्चों को बचाने में नहीं है, जबकि पूरी दुनिया कह रही है कंचनाबाई ने मधुमख्खियों से 20 बच्चों की...

नीमच (मूलचंद खींची) : एमपी के नीमच जिले की कंचनबाई के साहस पर छिडी बहस, प्रशासन नकार रहा है कि कंचनबाई की मौत बच्चों को बचाने में नहीं है, जबकि पूरी दुनिया कह रही है कंचनाबाई ने मधुमख्खियों से 20 बच्चों की जान बचाते—बचाते अपनी खुद की जान गंवा दी। "क्या जनप्रतिनिधि और गांव वाले सब झूठ बोल रहे हैं? कंचनबाई ने 20 मासूमों की जान बचाकर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, लेकिन प्रशासन इसे नकार रहा है। यह एक साहसी महिला के बलिदान का अपमान है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

PunjabKesari

देश में एक महिला के साहस, बहादुरी और दिलेरी की खबर सुर्खियों में है। वह है एमपी के नीमच जिले की कंचनबाई की। कंचनबाई इस दुनिया में नहीं है, पर कंचनबाई के साहस और बलिदान की गाथा पूरे देश में गूंज रही है। इस बीच नीमच जिला प्रशासन का ऐसा बयान सामने आया है, जिसमें मृतक कंचनबाई के साहस, बहादूरी को पीछे धकेलने का काम किया है। प्रशासन ने प्रेस नोट जारी कर इस बात का खंडन किया है कि कंचनबाई की मौत आंगनवाडी के बच्चों को बचाने में नहीं हुई है। इधर सोशल मीडिया पर मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवडा, मंदसौर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुधीर गुप्ता, नीमच जिले के तीनों विधायक सहित कई जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने कंचनबाई के साहस से भरी हुई पोस्ट फेसबुक पेज पर डाली है, अब सवाल उठता है कि एमपी के नेता, जनप्रतिनिधि और गांव वाले झूठ बोल रहे है या फिर प्रशासन। कंचनबाई की मौत पर दो तरह की बातें सामने आ रही है। रानापुर गांव से लेकर पूरा क्षेत्र कंचनबाई की मौत को एक साहस का परिचय बता रहा है, वहीं नीमच का जिला प्रशासन इसे सामान्य मौत बताने में तुला हुआ है। क्या इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होना चाहिए, क्योंकि एक साहसी महिला कंचनाबाई की मृत्यु का अपमान सरेआम नीमच का जिला प्रशासन कर रहा है।

इन्होंने फेसबुक प्लेटफार्म पर डाली कंचनबाई के साहस की पोस्ट—

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा
मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता
प्रदेश भाजपा पिछडा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पवन पाटीदार
भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार
नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार
जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा
मनासा विधायक अनिरूद्ध माधव मारू
भाजपा के कद्दावर नेता हितानंद शर्मा

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!