MP में चुनावी खेल शुरू! BJP की गुप्त रणनीति जानकर चौंक जाएंगे

Edited By Himansh sharma, Updated: 15 Apr, 2026 06:51 PM

bjp begins strategy for mp urban polls core group plans ground level push

मध्य प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। इसी सिलसिले में मंगलवार शाम मुख्यमंत्री निवास पर पार्टी के कोर ग्रुप की अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसे कोर ग्रुप की पहली औपचारिक बैठक माना जा रहा है, जिसमें आने वाले चुनावों की तैयारियों की दिशा तय की गई।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में पार्टी ने साफ संकेत दिए हैं कि चुनावी तैयारियों को लेकर अब बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाई जाएगी। कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि संगठनात्मक ढांचाऔर मजबूत हो सके। साथ ही, सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर भी मंथन हुआ। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि सत्ता और संगठन के बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा हुई है। मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

उन्होंने संकेत दिए कि आने वाले समय में इस तरह की और बैठकों का आयोजन किया जाएगा, जिससे चुनावी रणनीति को और धार दी जा सके। पार्टी सूत्रों का मानना है कि नगरीय निकाय चुनावों से पहले संगठन को पूरी तरह सक्रिय करना और जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करना भाजपा की प्राथमिकता में शामिल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!