Edited By Himansh sharma, Updated: 02 Nov, 2026 04:09 PM

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की आमला-सारणी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चेतराम मानेकर के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
भोपाल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की आमला-सारणी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चेतराम मानेकर के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर पर मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश साझा करते हुए कहा कि चेतराम मानेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
पूर्व विधायक चेतराम मानेकर के निधन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी शोक व्यक्त किया है। उनके निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति के रूप में देखा जा रहा है।