MP BJP नेता के भाई की गोली मारकर हत्या! पूरे इलाके में फैली सनसनी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Oct, 2026 01:42 PM

brother of mp bjp leader shot dead

MP desk: मध्यप्रदेश के गुना जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां भाजपा नेता वीर बहादुर सिंह सारेठा के भाई विजय यादव (40) पर गोलियां चलाई गई। घटना में उनकी दर्दनाक मौत हुई है। जमीनी विवाद खूनी संघर्ष बना है। इस घटना के बाद पूरे...

MP desk: मध्यप्रदेश के गुना जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां भाजपा नेता वीर बहादुर सिंह सारेठा के भाई विजय यादव (40) पर गोलियां चलाई गई। घटना में उनकी दर्दनाक मौत हुई है। जमीनी विवाद खूनी संघर्ष बना है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।    

जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के सिरसी थाना क्षेत्र के सारेठा गांव में हुई है। जहां रविवार देर रात निवासी विजय यादव (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि उनके बड़े भाई भरत सिंह यादव के बेटे विशाल ने जमीनी विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया है। बताया गया कि आरोपी भतीजे ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। घटना में विजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें गंभीर घायल हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, भाई की मौत की खबर से भाजपा जिला मंत्री वीर बहादुर सिंह सारेठा की अचानक तबीयत बिगड़ी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। विशाल के कांग्रेस से जुड़े होने की बात भी सामने आई है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!