भाजपा नेता आत्महत्या मामला: दूसरे दिन भी कांग्रेस नेता पर कार्रवाई नहीं कर पाई पुलिस, उठे सवाल

Edited By meena, Updated: 12 Feb, 2026 04:21 PM

bjp leader suicide case in khandwa

मध्य प्रदेश के खंडवा में सूदखोर से तंग आकर भाजपा नेता व ठेकेदार जितेंद्र 'जीतू' चौधरी ने जहर गटक लिया था जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के पूर्व मृतक के बयान का एक वीडियो भी सोशल...

खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा में सूदखोर से तंग आकर भाजपा नेता व ठेकेदार जितेंद्र 'जीतू' चौधरी ने जहर गटक लिया था जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के पूर्व मृतक के बयान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें प्रताड़ित करने वाले युवक (जो कांग्रेस नेता है) का नाम भी बताया गया है। लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

PunjabKesari

दरअसल, बीते मंगलवार को मोघट थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी जितेंद्र चौधरी ने कर्ज से तंग आकर सल्फास गटक लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था। लेकिन इस मामले के दो दिन बाद भी मोघट पुलिस की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी है। अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं की है। वजह जो भी हो  लेकिन आत्महत्या के इस मामले से शहर में चल रहे ब्याज के अवैध धंधे को उजागर किया है। सूत्रों की मानें तो शहर में व्याज का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। सूदखोर अपने हिसाब से ब्याज दर तय करके मनमानी रकम वसूल रहे हैं। अगर कोई किश्त से चूक जाता है तो उससे दोगुना या तीन गुना रकम वसूली जाती है। कहा जा सकता है कि मूल रकम से ज्यादा तो ब्याज चुकाना पड़ता है। सूदखोरों के खिलाफ लोग शिकायत करने से भी डरते हैं। ऐसे में लोग आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं।

PunjabKesari

हालांकि आत्महत्या के मामले में एक अहम सबूत भाजपा नेता ने अंतिम बयान है। मौत से पहले दिए बयान में जीतू चौधरी ने कांग्रेस नेता गणेश सकरगाये पर प्रताड़ना और कर्ज वसूली के नाम पर उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया था। इसका वीडियो भी सामने आया है। अब देखना होगा कि पुलिस मामले में क्या कार्रवाई करती है या आम केसों की तरह इसे भी रफा-दफा कर दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!