Edited By meena, Updated: 06 Feb, 2026 01:08 PM

छत्तीसगढ में कोरबा-चांपा भारत माला मुख्य मार्ग पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी, जिससे कार में सवार कांग्रेस के युवा...
कोरबा : छत्तीसगढ में कोरबा-चांपा भारत माला मुख्य मार्ग पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी, जिससे कार में सवार कांग्रेस के युवा नेता समेय एक अन्य युवकी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। सड़क हादसे में कांग्रेस के युवा नेता की मौत से पार्टी में शोक की लहर है। सड़क हादसे की सूचना से हड़कंप की स्थिति है और कई नेताओं ने सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया है।
बताया जा रहा है कि वाहन में कांग्रेस नेता समेत कुल चार लोग सवार थे, जो बिलासपुर जिले के मस्तूरी निवासी हैं और बारात में शामिल होने के बाद बिलासपुर से कोरबा आ रहे थे। हादसे में कांग्रेस नेता राहुल राय और विराट अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों को 112 की टीम द्वारा तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।