Edited By Himansh sharma, Updated: 15 Apr, 2026 05:38 PM

मध्य प्रदेश में युवाओं की अचानक हो रही मौतों को लेकर अब सरकार गंभीर हो गई है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में युवाओं की अचानक हो रही मौतों को लेकर अब सरकार गंभीर हो गई है। खासकर हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav ने बड़ा बयान देते हुए कई अहम घोषणाएं की हैं।
सीएम ने कहा कि कोविड के बाद अब सबसे ज्यादा मौतें हार्ट अटैक के कारण सामने आ रही हैं। हैरानी की बात यह है कि युवा भी अचानक नाचते-खेलते या वाहन चलाते समय अपनी जान गंवा रहे हैं। इसे बेहद चिंताजनक बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार अब जिला स्तर तक हार्ट मरीजों को तुरंत इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।
हाईवे पर हादसों को लेकर बड़ा फैसला
सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने के लिए सरकार ने नई पहल की घोषणा की है। सीएम ने बताया कि प्रदेश के हाईवे और नेशनल हाईवे के किनारे अस्पताल खोले जाएंगे, ताकि दुर्घटना में घायल लोगों को तुरंत इलाज मिल सके। इसके लिए सरकार निजी संस्थाओं को 30% तक अनुदान देगी।
हर जिले में बनेंगे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल
मुख्यमंत्री ने यह भी साफ किया कि फिलहाल संभाग स्तर पर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाए जा रहे हैं, लेकिन आने वाले समय में हर जिले में ऐसे अस्पताल स्थापित किए जाएंगे। इससे गंभीर बीमारियों, खासकर हार्ट संबंधी मामलों में मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।